ASANSOLASANSOL-BURNPURBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJANBihar-Up-JharkhandDURGAPURKULTI-BARAKARNationalPANDESWAR-ANDALखबर जरा हट के

चेंबर भवन में AADHAR केंद्र का प्रस्ताव दिया PMG को सचिव ने

बंगाल मिरर, आसनसोल : आधार AADHAR कार्ड बनवाने एवं संशोधन में लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स ASANSOL CHAMBER OF COMMERCE की ओर से डाक विभाग के पश्चिम बंगाल के पीएमजी PMG को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि चेंबर अपना भवन आधार केंद्र के रूप में देने के लिए तैयार है वहां सप्ताह में 3 दिन तक आधार केंद्र खोला जाए चेंबर सचिव शंभू नाथ झा ने यह पत्र लिखा है ।

Shambhu jha file photo

उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि बहुत से लोगों को आधार को लेकर काफी परेशानी हो रही है वही आधार केंद्रों में भीड़ भी काफी हो रही है ऐसे में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स अपने सामाजिक दायित्व के तहत चेंबर भवन को आधार केंद्र के रूप में इस्तेमाल करने के लिए दे सकता है प्रशासन चाहे तो यहां पर आधार केंद्र खोलें ताकि यहां लोग आकर आधार बनवा सके और उसमें संशोधन करा सके

आधार कार्ड (Aadhar Card) में 5 अपडेट होंगे बिना डाक्यूमेंट के, बायोमेट्रिक संशोधन के लिए देने होंगे अब 100 रुपये,

अब आधार कार्ड में कोई व्यक्ति अपने फोटो, बायोमेट्रिक्स, लिंग, मोबाइल नंबर या फिर मेल आइडी अपडेट करेगा तो इसके लिए उसे कोई डाक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होगी। आजकल आधार हर भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण एवं जरूरी दस्तावेज बन चुका है। सरकारी योजनाओं से लेकर हर तरह की जानकारी आधार से जुड़ी हुयी है। बहुत सारे लोग एेसे भी हैं जिनके आधार कार्ड में कुछ जानकारी गलत हैं या गलत दर्ज हो गयी है। इसे बदलवाने के लिए लोग विभिन्न डाकघर, आधार केन्द्र और बैंक शाखाओं के चक्कर काटते मिल जायेंगे। यूआईडीएआई ने ट्वीट कर बताया है कि अब आधार कार्ड में कोई व्यक्ति अपने फोटो, बायोमेट्रिक्स, लिंग, मोबाइल नंबर या फिर मेल आइडी अपडेट करेगा तो इसके लिए उसे कोई डाक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होगी।

वहीं अब बायोमेट्रिक बदलाव के लिए 100 रुपये का शुल्क लगेगा। इसके अलावा अन्य बदलाव के लिए 50 रुपये शुल्क लगेगा।

आनलाइन कैसे डाउनलोड कर सकते हैं आधार

कोई भी व्यक्ति अपना आधार कार्ड आनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकता है (https://uidai.gov.in/) पर जाकर .या फिर (https://eaadhaar.uidai.gov.in/#/) पर जाकर आधार कार्ड का प्रिंट लिया जा सकता है। ई आधार पासवर्ड प्रोटेक्टेड होता है। इसका पासवार्ड आपके नाम के अंग्रेजी के पहले चार अक्षर तथा आपके जन्म का वर्ष होता है। मान लीजिए आपका नाम (MUKESH JHA) है और जन्म का वर्ष 1985 तो आपका पासवर्ड MUKE1985 होगा।

आनलाइन ले सकते हैं अप्वाइंटमेंट(appointment)

आधार कार्ड में अपडेट के लिए अब आनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इस लिंक पर क्लिक कर (https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx) आप अपने शहर का नाम दर्ज कर अपने शहर के आधार एनरोलमेंट सेंटर की सूचा पा सकेंगे। विभिन्न बैंक की शाखाओं में आनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक कर आप अपने आधार में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा आनलाइन भी आधार में पता दर्ज कर सकते हैं।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *