DURGAPURNews

हुक्का बार में छापा, युवक-युवतियां पकड़ायें

बंगाल मिरर, दुर्गापुर ः अवैध रूप से बिना अनुमति के दुर्गापुर सिटी सेंटर के बीच में हुक्का बार चल रहा था। मंगलवार रात गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गापुर पुलिस ने अंबुजा बंगाल इलाके में हुक्का बार में छापामारी कर उसे बंद करवाया। छापामारी के दौरान कई लोग अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। वहीं पुलिस ने लगभग एक दर्जन युवक-युवतियों को  पकड़ कर थाना ले गयी। छापामारी को लेकर हुक्का बार में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत किया था कि हुक्का बार में देर रात तक डीजे बजता है। बहुत कम उम्र के युवक युवती देर रात तक हुक्का बार में रहते है। इसे उनके भविष्य के साथ स्थानीय युवकों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। डीजे बजने से स्थानीय बीमार लोगों को परेशानी हो रही है। एक महीने पहले दुर्गापुर नगर निगम के पार्षद अमिताभ बनर्जी ने बंगाल अम्बुजा हुक्का बार पर छापा मरवाया था और हुक्का बार बंद कर दिया गया था।

मंगलवार की रात किसी का जन्म दिन का पार्टी चल रहा था। देर रात तक डीजे बजाने एवं कम उम्र के युवक युवती के हुक्का बार में देखकर पुलिस को सूचना दी गयी। इस संबंध में पुलिस से पूछे जाने पर कहा कि मामले की जांच चल रही है। अविलंब कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply