ASANSOL

Ram Mandir को लेकर शिल्पांचल में घर पहुंचाये जा रहे अक्षत

बंगाल मिरर, आसनसोल : अयोध्या में करीब 500 वर्षों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।  22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होगा इसके पहले देश भर में अयोध्या से आये अक्षत घर- घर भेजे जा रहे है। आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 27 के विभिन्न इलाकों में अयोध्या से आये अक्षत और पत्रक वितरण अभियान बुधवार से शुरू किया गया। भाजपा पार्षद चैताली तिवारी की टीम ने घर – घर इसे वितरित किया। पार्षद चैताली तिवारी ने कहा कि पूरे देश के लोग राम मंदिर के उद्घाटन के दिन दीप जलाकर उस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनेंगे उनके वार्ड में सभी नागरिक इस खुशी में घर – घर दीप जायेंगे। इस दौरान भाजपा नेता मदन चौबे, विकास गुप्ता, अमर गुप्ता, तृप्ति सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने बर्नपुर इलाके में घर- घर जाकर अक्षत और पत्रक लोगों को प्रदान किया। दूसरी ओर इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से दुर्गापुर के वार्ड नंबर 13 के मेनगेट इलाके में एक महायज्ञ का आयोजन किया गया  मेनगेट के आरएसएस के आयोजकों ने इस दिन इस भव्य उत्सव का आयोजन किया। एक हजार से अधिक श्रद्धालु इसमें जुटे। यज्ञ के साथ ही राम सेतु के विशेष तैरते हुए पत्थर भी लाए गए। यहां श्रद्धालु पत्थरों को छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए . आरएसएस आयोजकों ने कहा कि शहर के हिंदू समुदाय के लोग राम मंदिर के उद्घाटन के दिन दीप जलाकर उस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनेंगे

Leave a Reply