निर्माणाधीन फ्लैट से भारी मात्रा में गांजा जब्त, 5 गिरफ्तार
बंगाल मिरर, एस सिंह एवं साबिर अली, कुल्टी : कुल्टी थाना के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत नियामतपुर इस्को रोड स्थित एक निर्माणाधीन फ्लैट से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस ने आसिफ अंसारी उर्फ छोटू, मोहम्मद मुस्ताक उर्फ अहमद, डेनिस अंसारी, मोहम्मद तौसीफ उर्फ राहुल (आसनसोल), मोहम्मद अकबर उर्फ जॉनी, 5 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया है.पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को आज आसनसोल जिला न्यायालय ले जाया गया, जांच के उद्देश्य से उन्हें पुलिस हिरासत में लेने के लिए अदालत में एक आवेदन दिया जाएगा।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/08/img-20210823-wa00055162713744955354721.jpg?resize=500%2C255&ssl=1)