ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

दुष्कर्मी तांत्रिक गिरफ्तार

बंगाल मिरर, चरण मुखर्जी, रानीगंज :  रानीगंज थानान्तर्गत 36 नम्बर वार्ड के शालडंगा बिकासनगर में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार तांत्रिक रोबिन गोराई  को पुलिस ने दबोच लिया। आज उसे कोर्ट में चालान किया जायेगा। आरोपी तांत्रिक जामुड़िया थाना के बराल गांव में एक रिश्तेदार के घर में छिपा था। इसकी सूचना मिलने पर रानीगंज थाना और जामुड़िया थाना की पुलिस ने शनिवार को संयुक्त रूप से गांव बराल में जाकर छापामारी कर रबिन गोराई को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि  चार साल की एक बच्ची को टीवी देखने और बिस्कुट खिलाने के लिए घर ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया गया। बच्ची ने अस्वस्थ अवस्था में घर आकर अपनी मां को सारी बात बतायी। बच्ची को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज किया गया। माता-पिता ने रानीगंज थाना में तांत्रिक रबिन गोराई के नाम पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी। शिकायत मिलने के बाद रानीगंज थाना की पुलिस रबिन गोराई की तलाश शुरू की थी। 

Leave a Reply