ASANSOL

Chamber Result : ओम अध्यक्ष शंभू नाथ पांचवीं बार सचिव निर्वाचित

कार्यकारिणी में झा गुट का दबदबा, 16 जीते, बिनोद से 6

बंगाल मिरर, आसनसोल : Chamber Result : कार्यकारिणी में झा गुट का दबदबा, 16 जीते, बिनोद से 6। आसनसोल चैंबर आफ कामर्स की मतगणना  कार्यकारिणी के 22 में 16 सदस्य एक्सपीरियेंस और यूथ टीम से जीते हैं। वहीं छह सदस्य गौरी फार ग्लोरी पैनल से जीते हैंChamber Result : ओम अध्यक्ष शंभू नाथ पांचवीं बार सचिव निर्वाचित हुए है।

एक्सपीरिएंस एंड यूथ टीम से ओम प्रकाश बगड़िया अध्यक्ष तथा शंभूनाथ झा सचिव, निरंजन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय शर्मा और मुकेश तोदी को उपाध्यक्ष, राजू अग्रवाल को संयुक्त सचिव, आलोक धर को कोषाध्यक्ष तथा अशोक अग्रवाल को संयुक्त कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वही सोवन नारायण न बसु संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए

अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश बगड़िया को 224 और सचिव के लिए शंभूनाथ झा को 249 वोट मिले। दूसरे पैनल के बिनोद गुप्ता ने सचिव पद के लिए चुनाव लड़ा और उन्हें 186 वोट मिले। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए निरंजन अग्रवाल को 216 और सतपाल सिंह कीर पिंकी को 211 वोट मिले. उपाध्यक्ष मुकेश टोडी को 230 और बिनॉय कुमार शर्मा मिठू को 225 मत मिले। शोवन नारायण बोस को 233 और राजू अग्रवाल को 228 वोट मिले। आलोक धर 257 मतों के साथ कोषाध्यक्ष चुने गए और अशोक कुमार अग्रवाल 244 मतों के साथ संयुक्त कोषाध्यक्ष चुने गए। कुल 441 सदस्यों ने मतदान किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद केडिया ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।

देखें पूरा रिजल्ट

देखें कौन-कौन जीते कार्यकारिणी में

Leave a Reply