Breaking : SPICEJET दुर्गापुर-बंगलुरू सेवा देगी
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Breaking : SPICEJET दुर्गापुर-बंगलुरू सेवा देगी। सिलपंचल वासियों के लिए कार बड़ी खुशखबरी है। अंडाल एयरपोर्ट से अब बेंगलुरु के लिए है विमान सेवा शुरू होने जा रही है
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210210-WA0242.jpg?resize=500%2C201&ssl=1)
SPICEJET ने 22 फरवरी से यह सेवा शुरू करने का प्रस्ताव लिया है। प्रस्तावित समय के अनुसार बंगलुरु से यह सुबह 6:30 बजे उड़ेगी और 9:00 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। वहीं दुर्गापुर से सुबह 9:40 पर उड़कर दोपहर 12:10 पर बेंगलुरु पहुंचेगी।
इस खबर से शिल्पांचलवासियों में खुशी की लहर है।शिल्पांचल के व्यवसायिक संगठनों की ओर से अजय खेतान, रवि मित्तल, सुब्रत दत्ता, जगदीश बागड़ी, नरेश अग्रवाल, शंभूनाथ झा, विनोद गुप्ता, संदीप भालोटिया, सचिन बालोदिया, गुरविंदर सिंह आदि ने इसका स्वागत किया है।
गौरतलब है कि हाल ही में अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं से लैस किया जायेगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट में अंडाल एयरपोर्ट के लिए 150 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। राज्य सरकार ने एयरपोर्ट पर नियंत्रण बढ़ाया है। मुख्य सचिव को बीएपीएल का चेयरमैन नियुक्त करने के साथ ही निदेशक मंडली में दो विभाग के सचिव को भी शामिल किया।