Bihar-Up-Jharkhand

Additional Stoppage : अब कोडरमा और लातेहार स्टेशन पर रुकेगी यह ट्रेन

बंगाल मिरर ,आसनसोल,  अक्टूबर 10, 2022 : पूर्व रेलवे के दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव झारखंड के दो अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर दिया गया है यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अगले छह (06) माह के लिए निम्नलिखित ट्रेनों को प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

12938 हावड़ा – गांधीधाम गरबा साप्ताहिक एक्सप्रेस (10.10.2022 से होने वाली यात्रा) कोडरमा में 04:25 बजे 2 (दो) मिनट के लिए रुकेगी।
12937 गांधीधाम – हावड़ा गरबा साप्ताहिक एक्सप्रेस (08.10.2022 से होने वाली यात्रा) कोडरमा में 06:24 बजे 2 (दो) मिनट के लिए रुकेगी।

• 13025 हावड़ा – भोपाल एक्सप्रेस  (10.10.2022 से होने वाली यात्रा) लातेहार में  21:56 बजे 2 (दो) मिनट के लिए रुकेगी।

• 13026 भोपाल – हावड़ा एक्सप्रेस  (12.10.2022 से होने वाली यात्रा) लातेहार में  03:45 बजे 2 (दो) मिनट के लिए रुकेगी। (10.10.2022 से होने वाली यात्रा) लातेहार में  21:56 बजे 2 (दो) मिनट के लिए रुकेगी।

Leave a Reply