ASANSOL

Mithila Express रहेगी रद्द, कई Trains के रूट बदले

बंगाल मिरर, आसनसोल: बरौनी में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ट्रेनों का विनियमन किया गया है इस दौरान Mithila Express 3 दिन रहेगी रद्द, कईयों के रूट बदले। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन स्टेशन पर नई लूप लाइन चालू करने के लिए चार दिन (02.12.2022 से 05.12.2022 तक) प्री-एनआई कार्य और तीन दिन (06.12.2022 से 08.12.2022 तक) के लिए एनआई कार्य की योजना बनाई गई है। फलस्वरूप, ट्रेनों के परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्था की गई है:

ट्रेनों का रद्दकरण:

(1) 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस (05.12.2022 से 07.12.2022 तक चलने वाली)।
(2) 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस (06.12.2022 से 08.12.2022 तक चलने वाली)।

पूर्व रेलवे पर चलने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:

(1) 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस और 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस (06.12.2022 से 08.12.2022 चलने वाली) दोनों दिशाओं में मोकामा-पटना जंक्शन – पाटलिपुत्र – छपरा के रास्ते चलाई जाएगी ।
(2) 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस (07.12.2022 को शुरु होने वाली यात्रा) और 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस (06.12.2022 को शुरु होने वाली यात्रा) दोनों दिशाओं में किऊल-जमालपुर-मुंगेर-खगड़िया के रास्ते चलाई जाएगी ।

ट्रेन का नियंत्रण:

13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ( 05.12.2022 को शुरु होने वाली यात्रा) को छपरा-बरौनी सेक्शन में 90 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply