ASANSOLASANSOL-BURNPUR

बांगी वाले मामले में तीन और दबोचे गये, चर्चित चेहरे गिरफ्तार होनेवाले

बंगाल मिरर, एस सिंह(क्राइम रिपोर्टर), आसनसोल : हीरापुर थाना पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाने के मामले में रिमांड पर लिये गये बांगी को रिमांड पर लिये जाने के बाद नकड़ासांता इलाके में छापेमारी कर काला कौशिक, राजीव तथा बसंत को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों को आज कोर्ट में चालान किया जायेगा।

माना जा रहा है कि यह सारा खेल इस्को के सारामारा गेट से रंगदारी वसूली का है। वहां पुराने गुट को हटाकर नये गुट को काबिज करने का मंसूबा था। लेकिन इन गिरफ्तारियों के बाद उन मंसूबों पर पानी फिरता दिख रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस्को गेट से रंगदारी वसूली का खेल नये सिरे से चालू होगा या फिर हमेशा के लिए बंद हो जायेगा। पुलिस आयुक्त अजय कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुसिस कमिश्नरेट इलाके में एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मचाकर रख दिया है।

गौरतलब है कि बांगी को डकैती की योजना बनाने के मामले में फरार बताते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे आर्म्स बरामदगी के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया। 

ACB ने पुलिस अधिकारी को लिया हिरासत में, वेरीफिकेशन के नाम पर रिश्वत का आरोप

SAIL कर्मियों के पेंशन फंड के लिए 2000 करोड़ का आवंटन


बांगी के साथ खेला हो गया, पुराने मामले में गिरफ्तार
 

Leave a Reply