Saturday, July 11, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, July 11, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत, अस्पताल में पहुंचे यूनियन नेता

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: SAIL ISP कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत, अस्पताल में पहुंचे यूनियन नेता। बर्नपुर स्थित SAIL IISCO STEEL PLANT प्लांट में रात्रि पाली ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से एक कमी की मौत हो गई। यह घटना सेल आईएसपी के सीसीपी विभाग की बताई जा रही है‌। मृतक कर्मी की पहचान सुमन विश्वास 35 के रूप में हुई है ‌। घटना की खबर पाकर विभिन्न यूनियन के नेता अस्पताल में पहुंचे हैं वहीं प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच के बाद स्थिति पर हो पाएगी इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुमन विश्वास आईएसपी के सीसीपी विभाग में कार्यरत थे कल रात्रि पाली में वह ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ इसके बाद उनकी मौत हो गई। यूनियन का दावा है कि प्लांट में ही तबीयत बिगड़ने के बाद गर्मी की मौत हो गई थी। अस्पताल लाने के बाद चिकित्सक ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

अस्पताल में इंटक नेता विजय सिंह, गुरदीप सिंह सन्नी, सोनू सिंह, एचएमएस के मुमताज अहमद, यूनियन नेता ओम प्रकाश सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मी भी मौजूद हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *