Asansol अवैध कोयला खनन के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूटा, माफियाओं को खदेड़ा
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत डामरा इलाके में अवैध कोयला खनन के खिलाफ लोगों का आक्रोश आज फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अवैध खदानों के पास जाकर हंगामा किया और कोयला माफियाओं को खदेड़ दिया। यगां पप्पू, संतोष आदि के नेतृत्व में डंके की चोट पर महीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस की सांठगांठ से यहां अवैध कारोबार संचालित करने का आरोप है।











स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां काफी समय से अवैध कोयला खनन माफियाओं द्वारा किया जा रहा है। खनन का दायरा अब लोगों के घर के पास पहुंच गया है। इससे उनके घरों के जमींदोज होने का खतरा बढ़ गया है। आज कुछ महिलायें विरोध करने गई तो उन्हें माफियाओं ने भगा दिया। इसके बाद लोग एकजुट होकर पहुंचे और अवैध खनन करनेवालों को खदेड़ा। यहां खदान में लगे बांस को आग लगा दिया। खबर पाकर पुलिस आई और लोगों को शांत कराया।


- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


