राधे-राधे ग्रुप लॉकडाउन में बेसहारा लोगों की मदद कर रहा
बंगाल मिरर, आसनसोल : राधे-राधे ग्रुप लॉकडाउन में बेसहारा लोगों की मदद कर रहा।आसनसोल स्टेशन तथा शहर के आसपास लॉकडाउन में बेसहारा लोगों को राधे-राधे संस्था भोजन करा रहा है। आसनसोल नगरनिगम चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ने इसकी शुरूआत की। इस मौके पर राधे-राधे की ओर से विशाल गुप्ता उर्फ गोलू, अनिर्बाण चटर्जी, रिन्टू गांगुली, लल्ला सिंह, अभिषेक बोदवानी, गौरव कुशवाहा आदि मौजूद थे। राधे-राधे की ओर से कहा गया कि वह लोग नियमित रूप से विभिन्न सामाजिक कार्य करते हैं। संकट की इस घड़ी में इनलोगों को भोजन कराने का कार्य वह लोग कर रहे हैं।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/golu.jpg?resize=500%2C231&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/ration-wala-353x500.jpg?resize=353%2C500&ssl=1)