West Bengal

Mamata Cabinet : 8 नये मंत्रियों समेत नौ ने ली शपथ

बंगाल मिरर, कोलकाता : Mamata Cabinet : 8 नये मंत्रियों समेत नौ ने ली शपथ, ममता बनर्जी की सरकार में  आठ नये मंत्रियों ने  बुधवार को  शपथ लिया। नये कैबिनेट मंत्रियों में बालीगंज के विधायक बाबुल सुप्रियो, दुर्गापुर पूर्व के विधायक डा. प्रदीप मजूमदार,  स्नेहाशीष चक्रवर्ती,  नैहट्टी के विधायक पार्थ भौमिक, दिनहाटा के विधायक उदयन गुहा शामिल हैं।  वहीं विप्लव राय चौधरी तथा बीरबाहा हांसदा  को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन को राज्य मंत्री बनाया गया है। इन नौ में बीरबाहा हांसदा को छोड़कर अन्य आठ नये मंत्री बने। बीरबाहा को राज्य मंत्री से प्रमोशन देकर स्वतंत्र विभाग का प्रभार दिया गया।  राज्यपाल ला गणेशन ने सभी को शपथ दिलाई।

Leave a Reply