Durgapur Airport और दमदम एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाई जाये : झा
बंगाल मिरर, आसनसोल : दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट और कोलकाता के दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाइ अड्डे के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा है कि यह बहुत खुशी की बात है कि भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे को भारत के प्रमुख शहरों से जोड़ने का सराहनीय काम किया है। जो काफी हद तक सफल भी रहा है।














दुर्गापुर से नई दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई और जयपुर के लिए उड़ानें की गई हैं, जिसका लाभ शिल्पांचल के साथ-साथ बंगाल के कई जिलों, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों के लोगों को मिल रहा है। अब सिर्फ कोलकाता एयरपोर्ट को जोड़ने का काम बाकी है। कोलकाता से दुर्गापुर होते हुए कहीं भी जाने के लिए उड़ान भरने से यहां के लोगों को काफी सुविधा होगी और यह हमारी वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो जायेगी। आशा है आप इस मांग को यथाशीघ्र पूरा करने का प्रयास करेंगे।
- আসানসোল পকসো কোর্টের সাজা ঘোষণা ৬ বছরের নাবালিকার শ্লীলতাহানিতে দোষী সাব্যস্ত, সালানপুরের যুবকের ৫ বছরের সশ্রম কারাদণ্ড
- স্থায়ীকরণের দাবিতে সিএমওএইচ অফিস চলো অভিযান , সরব এনএইচএমের চুক্তিভিত্তিক কর্মীরা
- মেট্রোর ভাবনা আসানসোল ও দুর্গাপুরে নেই বার্নপুরে দামোদরে স্থায়ী সেতুর কথা সোশ্যাল মিডিয়ায় প্রশ্নের ঝড়
- Indian Bank ने 32 लाख रुपये का ऋण नहीं चुकाने पर मकान पर लिया कब्जा
- 2021 चुनावी हिंसा मामले में तृणमूल के पूर्व उपप्रधान अशोक हेला और श्रमिक नेता विवेक मंडल गिरफ्तार


