Thursday, July 23, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 23, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLDURGAPUR

Mamata Banerjee In Durgapur : Asansol की जनता को दिया धन्यवाद

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : Mamata Banerjee In Durgapur : Asansol की जनता को दिया धन्यवाद। पुरुलिया एवं बांकुड़ा जिले के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दुर्गापुर पहुंची। दुर्गापुर के सर्किट हाउस में जाने से पहले उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह आसनसोल के जनता के प्रति कृतज्ञ हैं। उपचुनाव में समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद देती है। दुर्गापुर के लोगों को भी धन्यवाद देती है। वह अगले महीने ही आसनसोल आयेंगी।सीएम ने कहा कि उनका पुरुलिया और बांकुड़ा जिले का दौरा है। खराब मौसम में हेलीकाप्टर नहीं उड़ पाता है। इसलिए दुर्गापुर में पहले आ गई है।यहां से वह कार से भी जा सकती है। 

इस दौरान राज्य के कानून मंत्री मलय घटक, पुलिस आयुक्त एन सुधीर कुमार, आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय, एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, दुर्गापुर की मेयर अनिंदिता मुखर्जी, घोषित उपमेयर अभिजीत घटक, विधायक हरेराम सिंह, नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती, डा.प्रदीप मजूमदार आदि मौजूद थे

30 मई को मुख्यमंत्री दुर्गापुर से निकलेंगी और विक्टोरिया इंस्टीट्यूशन हेलीपैड ग्राउंड पुरुलिया में उतरेगा। हैलीपैड में उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे रवींद्र भवन पहुंचेगी . यहां शाम चार बजे से प्रशासनिक समीक्षात्मक बैठक में शामिल होंगी . बैठक के बाद सर्किट हाउस में नाईट स्टे है31 मई की सुबह पुरुलिया के सिमुलिया बैटरी ग्राउंड में सुबह ग्यारह बजे एक जनसभा को संबोधित करने के उपरांत हेलीकॉप्टर से बांकुड़ा पहुंचेंगी .पुरुलिया से बांकुड़ा स्टेडियम हेलीपैड में उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे रवींद्र भवन पहुंचेगी . यहां शाम चार बजे से प्रशासनिक समीक्षात्मक बैठक में शामिल होंगी . बैठक के बाद बांकुड़ा सर्किट हाउस में नाईट स्टे है एक जून को बांकुड़ा सतीघाट इलाके में जनसभा को संबोधित कर कोलकाता रवाना होंगी।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *