ASANSOLASANSOL-BURNPURLatestPolitics

हुड़दंग मचाने के आरोप में दीपक समेत कई पुलिस हिरासत में

बंगाल मिरर, आसनसोल : हुड़दंग मचाने के आरोप में दीपक समेत कई पुलिस हिरासत में । शहर में शनिवार की सुबह हुड़दंग मचाने के आरोप में रेलपार के दीपक समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि कुछ लोग बाइक रैली कर शहर में आतंक का माहौल कायम कर रहे थे। उनलोगों के हाथ में लाठी, डंडा था। बस स्टैंड में जाकर उनलोगों ने हंगामा किया। इससे लोग भी आतंकित हो गये। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दीपक समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि उन्होंने सभी से शांति बनाये रखने की अपील की है। इस तरह की घटना स्वीकार्य नहीं है। जो लोग भी इस तरह की घटना कर रहे हैं, वह कभी इसका समर्थन नहीं करेंगे। 

Leave a Reply