ASANSOLASANSOL-BURNPURKULTI-BARAKARLatestNewsRANIGANJ-JAMURIA

आसनसोल में एक साथ मनी होली-दीवाली

नगरनिगम में प्रशासक बोर्ड सदस्यों ने लिया पदभार
Asansol News)
Mayor jitendra Tiwari(File photo)

बंगाल मिरर आसनसोल: आसनसोल नगरनिगम के संचालन के लिए 9 सदस्यीय प्रशासकीय बोर्ड ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। निगम संचालन के लिए प्रशासकीय बोर्ड का गठन राज्य सरकार ने किया है। इसमें कुल 9 सदस्य हैं। अन्य सदस्यों में अमरनाथ चटर्जी, पूर्णशशि राय, अभिजीत घटक, अशोक रूद्र, अंजना शर्मा, मीर हासिम, दिव्येंदु भगत, श्याम सोरेन शामिल हैं। इस दौरान नगरनिगम में एक साथ होली दिवाली मनायी गयी। बोर्ड के चेयरमैन जितेन्द्र तिवारी समेत सभी 9 सदस्यों ने पदभार संभालने के बाद बैठक की। कार्यकर्ताओं से निगम मुख्यालय पटा रहा। सुबह से ही ढोल-नगाड़े बज रहे थे। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे, आतिशबाजी की यहां तक कि रुपये भी लुटाते हुए कुछ दिखे।

आसनसोल नगरनिगम में तीन नगरपालिकाओं कुल्टी, रानीगंज व जामुड़िया के विलय के बाद वृहद नगरनिगम के पहले बोर्ड के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे हो गये है। 15 अक्टूबर 2015 को वर्तमान बोर्ड का गठन हुआ था। बुधवार को बोर्ड का आखिरी दिन था। नगरनिगम का चुनाव अब 2021 में विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा। राज्य के कोलकाता समेत अन्य नगरनिकायों में राज्य सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिया है। उसी तर्ज पर आसनसोल नगरनिगम में भी बोर्ड की मियाद खत्म होने पर कमान प्रशासक को सौंपी गयी है। इसके चेयरमैन जितेन्द्र तिवारी हैं।

Leave a Reply