ASANSOL

भाजपा के आरोपों पर चेयरपर्सन का पलटवार कहा वैक्सीन को लेकर फैला रहे अफवाह

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम इलाके में वैक्सीन को लेकर भाजपा के आरोपों पर आसनसोल नगरनिगम के  चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि  भाजपा आम लोगों में कोरोना की वैक्सीन देने को लेकर अफवाह फैला रही है।  उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया से पता चला है कि मोहिशिला स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन के निलंबन पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई है। इतना ही नहीं, आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी आम लोगों में बेवजह भ्रम फैला रहे हैं।

स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन कर्मियों पर हमला तथा वहां महिला स्वास्थ्य कर्मी की पिटाई की गई है, विरोध में स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण रोक दिया गया है। इसके बजाय उक्त स्वास्थ्य केंद्र से 600/700 मीटर की दूरी पर एक अलग टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है। भाजपा नेता को इसकी जानकारी है। इसके अलावा इस समय पश्चिम बंगाल वैक्सीन देने वाला देश का पहला राज्य है। यह केंद्र सरकार की रिपोर्ट है। इसलिए बेहतर होगा कि अनावश्यक भ्रम फैलाना बंद कर दें। नगर प्रशासक ने आगे कहा कि राजनीति करना बेहतर है लेकिन उस आरोप का सार देखना होगा। आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन 6,000 टीका दिए जाते हैं। शहर के 13 केंद्रों से वैक्सीन देने की व्यवस्था की गई है। साथ ही ग्रामीण इलाकों के लिए 4 अलग केंद्र बनाए गए हैं। इस पर चर्चा हो रही है कि क्या और केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं।

ये सभी आरोप लगाने वाले नेता ने मेयर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान क्या किया, यह सभी जानते हैं। वह अपने वादों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि वे भाजपा नेता से कहना चाहते हैं कि हर बात का विरोध न करें, बल्कि अच्छे काम की सराहना करें। केंद्र सरकार से कहे कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले जितनी वैक्सीन की जरूरत है, उसे बंगाल में भेजने को कहें। आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आसनसोल क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर निगम अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई जो पूरी पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि वह उनके बारे में कहते हैं कि निगम के प्रशासनिक अधिकारी ठंडे घर में बैठे रहते हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि जब आसनसोल में बाढ़ आई थी, उस समय तृणमूल कांग्रेस के ही समर्थक ही मैदान में देखे गये थे। भाजपा समर्थक नजर नहीं आये। घर ढहने से एक बच्चे की मौत हुई। उसके परिवार से मिला गया। उसका घर बनाने की व्यवस्था की जा रही है। फ्री वैक्सीन के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 70 लाख रुपये की वैक्सीन खरीद कर राज्य के लोगों के बीच निःशुल्क दे रही है।

Leave a Reply