PoliticsRANIGANJ-JAMURIA

भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता : अरिजीत

जामुड़िया में युवा मोर्चा का जुलूस

बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया:जामुड़िया मंडल दो भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को “और नहीं अन्याय” का नारा बुलंदी के साथ लगाते हुए चिचुडिया मोड़ से,खास केन्दा,न्यू केन्दा मोड़,ईस्ट केन्दा होते हुए  न्यू केन्दा  स्थित केन्दा फुटबॉल मैदान के पास तक विशाल जुलूस का आयोजन किया गया।

जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ता

जुलूस के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता  युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरिजीत राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है क्योंकि पूरे बंगाल की जनता अन्याय और बर्दाश्त नहीं कर सकती है, तृणमूल कांग्रेस सरकार के अन्या एव भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा के कर्मी एव समर्थक तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी तथा अब मार का बदला मार होगा।राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएँ हो रही है तथा भय दिखाने के लिए भाजपाईओ को झूठे आपराधिक मामले में फंसाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कर्मी एव समर्थकों फर अत्याचार चलाया जा रहा है लेकिन भाजपा के लोग चूडी पहनकर नहीं बैठे तथा तथा अब तृणमूल कांग्रेस के हर अन्य का मुहतोड़ जवाब देते हुए प्रतिरोध किया जाएगा। 

सभा के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक,वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराम बर्मन,सांसद प्रतिनिधि संतोष सिंह,जामुडिया मंडल 2 अध्यक्ष गौतम मंडल,युवा भाजपा नेता रंजीत नोनीया,गोराचांद गोराई,सांतनु बनर्जी, विष्णु नेवार, निरंजन सिंह,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश(रॉकी) घोष आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply