छठव्रतियों की सेवा में जुटे तृणमूल कार्यकर्ता
बंगाल मिरर, आसनसोल: छठव्रतियों की सेवा में जुटे तृणमूल कार्यकर्ता। आसनसोल शहर के रेलपार अंचल में आस्था के महापर्व छठ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए तृणमूल कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न स्तर से कार्य किए जा रहे हैं । एक ओर वार्ड संख्या 27 के रामकृष्ण बंगाल में राज्य के मंत्री मलय घटक के सौजन्य से वस्त्र वितरण किया गया यहां तृणमूल जिला महासचिव सा प्रशासक सदस्य अभिजीत घटक के नेतृत्व में महिलाओं के बीच साली वितरण किया गया इस अवसर पर तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष गुरुदास चैटर्जी रॉकेट, नेता दुनिया राय संजय पासवान रविंद्र प्रसाद रूप गोराई मनोज रजक भोला रजक आनंद मास्टर रवि मास्टर आदि मौजूद थे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201119-WA0004.jpg?resize=500%2C281&ssl=1)
वहीं दूसरी नगर निगम प्रशासक सदस्य श्याम सोरेन के नेतृत्व में छठ घाट का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान तृणमूल नेता रविंद्र कुमार प्रसाद अजय सिंह सूरज पांडे प्रद्युमन पांडे गौतम पांडे विकी कुमार आदि मौजूद थे।