ASANSOLASANSOL-BURNPUR

कुशवाहा समिति के अध्यक्ष बने सुरेन्द्र सुमन, महासचिव संतोष भगत

बंगाल मिरर, बर्नपुर : बर्नपुर कुशवाहानगर स्थित चासापट्टी में रविवार को कुशवाहा समिति की बैठक हुई, जिसमें नया दो वर्ष की कार्यकारणी कमेटी की गठन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक कार्य को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लवकुश की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर किया गया। इसके उपरांत मौजूद वरिष्ठ सदस्यों ने कुशवाहा समिति को और विकसित करने, संगठन को मजबूत करने, सदस्यता को बढ़ाने, सामाजिक कार्य को करने, डिजिटलाईजेशन को और बढ़ावा देने, समिति की नयी कार्यालय को खोले जाने के अलावा विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वही पुरानी कमेटी को भंग कर नयी 15 सदस्यों की नयी कमेटी का गठन किया गया।

कुशवाहा समिति

जिसमें सलाहकार वकील सिंह, अध्यक्ष सुरेन्द्र सुमन, कार्यकारी अध्यक्ष बालेश्वर महतो, उपाध्यक्ष बिष्णु देव भगत, राम विलास महतो, उपाध्यक्ष प्रेमचंद कुशवाहा, महासचिव शिक्षक संतोष कुमार भगत, उप सचिव शंभु प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भगत, सहायक कोषाध्यक्ष राम दयाल महतो, कार्यकारी सदस्य रवि प्रकाश चंद्र, शिवधारी महतो, जगेश्वर महतो, उमेश महतो, कार्यकारी सदस्य उवेन्द्र वर्मा के नामों को सर्वसम्मति से हाथ उठाकर लोगों ने कमेटी का पास किया। वही मंच पर व्यास कुशवाहा, चंद्रशेखर सिंह, उदय सिंह थे, कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र सुमन ने किया।

BREAKING: BURNPUR आजादनगर में आर्म्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अवैध हथियार जब्त

Leave a Reply