ASANSOL

शहर में मर्चेंट चैंबर, पीस इंडिया का सैनिटाइजेशन अभियान

बंगाल मिरर, आसनसोल : शहर में कोरोना से बचाव अभियान में सहयोग के लिए विभिन्न संगठन आगे आ रहे हैं। आसनसोल मर्चेंट चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से बुधवार को मुर्गासाल एवं रामबंधु तालाब इलाके में सैनिटाइजेशन किया गया। चैंबर अध्यक्ष सौमेन चटर्जी ने बताया कि संकट की इस घड़ी में सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि मदद के लिए आगे आये। बीते दिनों निगमायुक्त ने वर्चुअल बैठक में सभी व्यवसायिक संगठनों से अनुरोध किया था। मर्चेंट चैंबर की ओर से आगे भी अभियान जारी रहेगा। इसके साथ ही वह लोग विभिन्न स्तर से जागरूकता अभियान चलायेंगे।

वहीं दूसरी ओर पीस इंडिया की ओर से आसनसोल स्टेशन परिसर में सैनिटाइजेशन किया गया। आरक्षण कार्यालय, स्टेशन परिसर, शौचालय आदि को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान फिरोज खान, प्रदीप प्रसाद, मिताली नाथ आदि थे। इस दौरान लोगों के बीच मास्क एवं सैनिटािइजर भी बांटा गया।गौरतलब है कि पीस इंडिया द्वारा लगातार जागरूकता और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।

Breaking : कल से बंगाल में लोकल ट्रेन बंद, पहली बैठक में मुख्यमंत्री ने लिए कई अहम निर्णय 

Leave a Reply