Asansol Court Road पूजा कमेटी में दो मंत्रियों ने की खूंटीपूजा
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol Court Road पूजा कमेटी में दो मंत्रियों ने की खूंटीपूजा। राज्य के साथ शिल्पांचल में दुर्गोत्सव की तैयारी शुरू हो चुकी है। दो वर्ष तक कोरोना के साये में दुर्गोत्सव के आयोजन के बाद इस बार पूजा का आनंद फिर से पहले की तरह होने की उम्मीद है। इसलिए इस बार पूजा कमेटियों में अधिक उत्साह देखा जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220807-WA0082-e1659865961487-500x283.jpg?resize=500%2C283&ssl=1)
आसनसोल कोर्ट रोड पूजा कमेटी में राज्य के कानून एवं श्रम विभाग के मंत्री मलय घटक तथा पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार ने खूंटीपूजा किया। यहां इस बार पूजा आयोजन का 76 वां वर्ष हैं। इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, पूजा कमेटी के नरेश अग्रवाल, सुरजीत सिंह मक्कड़, सोमनाथ घोष बाप्पाई, मुकेश तोदी, बिमल गुप्ता आदि मौजूद थे।