ASANSOLDURGAPUR

रात बीतने का इंतजार अब वोटरों की बारी, कड़ी सुरक्षा में कल मतदान

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान जिले में चुनावी रण में जिस घड़ी का इंतजार बीते दो महीने से था, वह अब आ गई है। अब जनता-जनार्दन यानि की वोटरों की बारी है। जिला प्रशासन ने जिला शासक अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में मतदान की सारी तैयारियां कर ली है। मतदान कर्मी और केन्द्रीय सुरक्षा बल भी बूथों पर पहुंच चुके है।  मतदान के पहले जिला शासक अनुराग श्रीवास्तव एवं पुलिय आयुक्त मितेश जैन ने शहर का दौरा किया। उनके साथ केन्द्रीय बल के जवान भी थे। 
मतदान के दौरान कोविड -19 के खिलाफ सुरक्षा उपायों को सख्ती से बनाए रखा जाएगा। आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बूथों में कोविड प्रोटोकॉल बनाए रखेंगे। मतदान कर्मियों को पीपीई किट प्रदान की जाएगी। 

जिसका 100.4 फ़ारेनहाइट से अधिक तापमान वाले लोगों के लिए एक अलग पर्ची जारी की जाएगी और वे अंतिम घंटे में मतदान करेंगे। मतदाताओं को मास्क पहनकर आना अनिवार्य है। बूथ पर केवल दास्ताने दिये जायेंगे।

 एक नजर में पश्चिम बर्द्धमान जिले में िवधानसभा चुनाव


विधानसभा-9  कुल मतदाता- 2231749  कुल पोलिंग स्टेशन- 3064   सी आर पी एस-1800 वेबकास्टिंग पुलिस पर्यवेक्षक -3  सामान्य पर्येवेक्षक -6  व्यय पर्यवेक्षक -2   उम्मीदवार – 64वोट समय: – 5.30 से 7 बजे मॉक पोल,सुबह 7 बजे से 5.30 बजे तक साधारण वोटिंग, 5.30-6.30 बजे कोविड लोगों के लिए स्ट्रांग रूम- दुर्गापुर सामाजिक और शैक्षिक ट्रस्ट एवं आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज। मतदान बूथ की कुल संख्या: – 3064 कुल मतदान कर्मियों की संख्या: – 14095, माइक्रो ऑब्जर्वर की कुल संख्या: 500।

Leave a Reply