ASANSOL

कौन थे आरके डंगाल से भागनेवाले ? रेलपार के होटल से पुलिस ने लिया था हिरासत में, क्या करते थे, रहस्य बरकरार

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत रेलपार आरके डंगाल से फरार सात संदिग्ध युवकों में से पांच को पुलिस ने पांच को आसनसोल स्टेशन के निकट एक होटल से हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस की ओर से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है। अब यह लोग कौन थे, किसलिए यहां रहते थे, इसे लेकर अब भी रहस्य बना हुआ है।

 पूर्व पार्षद दीपक साव के आने के बाद वह लोग भागे क्यों? इससे उनकी भूमिका को लेकर लोगों को संदेह हो रहा है कि आखिरकार वह लोग आरके डंगाल के किराये के कमरे से क्या कर रहे थे? उनके पास से बरामद दस्तावेज भी संदेह पैदा कर रहे हैं। उनलोगों के फरार होने के बाद पुलिस और पूर्व पार्षद ने मिलकर उनकी तलाशी को अभियान चलाया। जिसके बाद वह लोग एक होटल से पकड़े गये। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ।  पूर्व पार्षद के बयान के अनुसार यह लोग यहां कुछ महीनों से रह रहे थे। उनकी संदिग्ध गतिविधि के कारण वह पहुंचे। उनके भागने से शक और गहरा गया। 

बंगाल मिरर आपसे आग्रह करता है कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए अंजान लोगों को मकान किराये पर न दें। अगर किसी को मकान किराये पर दे रहे हैं तो इसकी संपूर्ण जांच करने के बाद ही मकान किराये पर दें। वहीं उस व्यक्ति के दस्तावेज निकटवर्ती थाने में जमा करें। 

Leave a Reply