Asansol 2022 के अंतिम बोर्ड बैठक में छाया रहा बहुमंजिला इमारतों के प्लान का मुद्दा
कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर का दावा बहुमंजिला इमारतों के 90 प्लान में हुआ खेला, कराई जाए जांच
तृणमूल पार्षद रणवीर सिंह ने फिर किया बैठक का बहिष्कार
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( ASANSOL News In Hindi) आसनसोल नगर निगम में इस साल की आखिरी बोर्ड मीटिंग हुई । इस बैठक में निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी उप मेयर वसीम उल हक़ अभिजित घटक सभी एमएमआईसी तथा विभिन्न पार्षद उपस्थित थे । इस मीटिंग की शुरुआत पीछले दिनों जिन लोगों की मृत्य हुई है उनकी याद में एक मिनट का मौन रखकर किया गया । उसके बाद विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई । आने वाले साल में किस तरह से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र का विकास होगा उसपर चर्चा की गई ।











चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने सभी पार्षदों से अपने अपने वार्ड में प्रदूषण को कम करने के लिए कोशिश करने की हिदायत दी । इस संदर्भ में मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि आज की बैठक में आसनसोल के विकास को लेकर चर्चा की गई । साथ ही 2023 के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर भी बातचीत हुई ।


वहीं कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि आज कि बैठक में उन्होंने आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में हाई राइज बिल्डिंग के मुद्दे को उठाया उन्होंने कहा कि हाई राइज बिल्डिंग के प्लान को लेकर जो पुराना पोर्टल था उसमें कुछ खराबी के कारण उस पोर्टल को रद्द कर दिया गया था और नया पोर्टल बनाया गया था हाई राइज बिल्डिंग के प्लान के लिए ऑनलाइन अनुमति प्राप्त करने के लिए नए पोर्टल में प्लान को जमा करना था लेकिन आसनसोल नगर निगम के किसी भी इंजीनियर द्वारा उसे नए पोर्टल में हाई राइज बिल्डिंग के प्लान को जमा नहीं किया गया और ऑफलाइन ही प्लान को जमा किया जा रहा था गुलाम सरवर ने अंदेशा जताया कि इससे भ्रष्टाचार हो सकता है इसके लिए उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से इस पर कार्रवाई करने की अपील की गुलाम सरवर ने कहा कि मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और इस पर कदम उठाने का आश्वासन दिया ।
- Asansol Rail Jan Samvad 2026: डीआरएम ने यात्रियों से की बात, मांगे सुझाव
- Asansol Mahavir Akhara 2026: जीटी रोड पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़
- आसनसोल में व्यवसायी की दिवंगत पत्नी की स्मृति में वस्त्र वितरण और नर-नारायण सेवा
- আসানসোলে ব্যবসায়ীর প্রয়াত স্ত্রীর স্মৃতিতে বস্ত্র বিতরণ ও নরনারায়ণ সেবা
- একাদশীর সকালে শ্বশুরবাড়ি থেকে ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার সালানপুরে গৃহবধূর রহস্য মৃত্যুতে চাঞ্চল্য, আটক স্বামী


