Asansol गोपाल नगर क्रिकेट क्लब 35 फुट की मां काली प्रतिमा आकर्षण का केंद्र, मंत्री ने किया उद्घाटन
बंगाल मिरर, आसनसोल : गोपाल नगर क्रिकेट क्लब की तरफ से हर साल की जगह इस साल भी मां काली की पूजा का आयोजन किया गया है इस बारे में गोपाल नगर क्रिकेट क्लब काली पूजा कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट सजल कांति घोष ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यहां पर मां काली की पूजा का आयोजन किया गया है प्रतिभा की ऊंचाई 35 फिट है पहले 51 फिट हुआ करती थी लेकिन अब यह 35 फीट की प्रतिमा बनाई जाती है उन्होंने कहा कि यहां पर क्लब के युवा सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जैसे यात्रा इत्यादि।














उन्होंने बताया कि गोपाल नगर क्रिकेट क्लब काली पूजा कमेटी हमेशा बंगाल के परंपरा को जीवित रखने की कोशिश करती है इस क्रम में इस काली पूजा का आयोजन किया जाता है यहां पर महिला स्वेच्छा सेवक पुलिस प्रशासन तथा महिला पुलिस द्वारा सुरक्षा बरती जाती है उनका कहना था कि अब तक कोई परेशानी नहीं हुई बिना किसी परेशानी के अब तक पूजा का आयोजन होता रहा है उनको उम्मीद है कि इस साल भी शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से काली पूजा का आयोजन होगा।

सजल कांति घोष ने बताया कि इस पूजा के आयोजन में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी पार्षद गोपा राय बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा का भरपूर सहयोग रहता है इसके साथ ही मंत्री वाले घटक का भी इसमें पूरा सहयोग रहता है इसके अलावा रामकृष्ण मिशन तथा भारत सेवाश्रम के महाराज का भी आशीर्वाद रहता है । आज शाम को आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक ने गोपाल नगर क्रिकेट क्लब काली पूजा कमेटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का उद्घाटन किया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी पार्षद गोपा राय बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा सहित कई विशिष्ट हस्तियां उपस्थित थे
इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि वह बीते कई वर्षों से इस पूजा के आयोजन में आ रहे हैं और यहां आकर उनको काफी अच्छा लगता है उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां काली पूजा का आयोजन किया जाता है वह सराहनीय है उन्होंने कहा कि आसनसोल में जिन जगहों पर बेहद शानदार तरीके से काली पूजा का आयोजन किया जाता है गोपाल नगर क्रिकेट क्लब काली पूजा कमेटी उनमें से एक है उन्होंने कहा कि 2011 में यहां के लोगों के आशीर्वाद से वह चुने गए थे इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आशीर्वाद से तथा उनके नेतृत्व में पूरे बंगाल के साथ-साथ इस क्षेत्र का भी विकास हुआ है आसनसोल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मिला है गोपाल नगर के निकट विश्वविद्यालय का निर्माण किया गया है उन्होंने कहा कि यह सब कुछ संभव हुआ है लोगों के सहयोग के कारण । वही चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी इस पूजा आयोजन से जुड़े सभी लोगों के सराहना की और कहा कि जिस तरह से प्रत्येक वर्ष यहां पर काली पूजा का आयोजन किया जाता है वह सराहनीय है उन्होंने मां काली से सभी की मंगल कामना की

