ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

चक्रवात में ध्वस्त सड़क को कृष्णा प्रसाद ने बनवाया

ग्रामीणों में बांटे कंबल, बच्चों को दी पाठ्य सामग्री, दिव्यांग के इलाज का उठाया बीड़ा

बंगाल मिरर, साबिर अली, आसनसोल : साइक्लोन गुलाब के कारण कल्ला के निकट केपी खदान के चासी पट्टी को मुख्य शहर से जोड़ने वाला मार्ग पुरी तरह से ध्वस्त हो गया था। ग्रामीणों ने सड़क बनाने के लिए कई जगह गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली तब समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने ग्रामीणों की मदद का बीड़ा उठाया।  अपने वादे को पुरा करने के लिए कृष्णा प्रसाद ने चक्रवात में बह गये रास्ते को फिर से बनवा दिया। आज जब केपी खदान के चासी पट्टी के लोगों ने कृष्णा प्रसाद की अगुवाई में इस सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। यहां कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय प्रकाश ने किया।

इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने दर्जनों छात्र छात्राओं मे कापी किताब लेखन सामग्री का वितरण किया। इसके साथ ही आने वाले सर्दी के मौसम को देखते हुए केपी खदान के चासी पट्टी के सैकड़ों लोगों में कंबल और अन्य शीत वस्त्र भी बांटे गए। स्थानीय लोगों में सड़क के निर्माण को लेकर भारी खुशी देखी गई। कृष्णा प्रसाद ने आज इस इलाके के एक दिव्यांग बच्चे की इलाज की जिम्मेदारी ली। इन्होंने कहा कि इस बच्चे को नस की समस्या है, जल्द ही इसे इलाज के लिए बंगलुरु भेजा जाएगा।

Leave a Reply