ASANSOL

बंगध्वनि यात्रा: दीदी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनायें : मलय घटक

बंगाल मिरर, सुजीत बाल्मीकि, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 43 नम्बर वार्ड में राज्य के श्रम व विधि न्याय मंत्री मलय घटक ने बंगध्वनि यात्रा किया। इस मौके पर अनिमेष दास, गुरुदास चटर्जी, शम्भू गुप्ता सहित महिला, पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।

बंगध्वनि यात्रा शुरू करने के पहले मंत्री मलय घटक ने स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना किया। उसके बाद बंगध्वनि यात्रा शुरू किया। स्थानीय लोगों मंत्री मलय घटक पर फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया। यात्रा के दौरान, मंत्री ने राज्य सरकार के 10 वर्षों के रिपोर्ट कार्ड को आम लोगों को सौंपा। उन्होंने लोगों को राज्य सरकार के 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यो को बताया।

Photo sujit balmiki

वहीं जिन लोगों को अभी तक राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उसके लिए दुआरे-दुआरे शिविर लगाया गया है। आम जनता शिविर में जाकर योजनाओं का लाभ ले सकते है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करना होगा। ताकि फिर से ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाया जाय।

Leave a Reply