Friday, June 19, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, June 19, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL-BURNPUR

BURNPUR से साइबर क्राइम में 3 गिरफ्तार, एसीपी के नाम पर ठगी का आरोप

बंगाल मिरर, एस सिंह : ( ASANSOL NEWS) ठगों ने अपराध का नया हथकंडा अपनाया है जिसे देखकर पुलिस भी दंग हो गयी है । फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर बड़े – बड़े कारोबारी और भ्रष्ट लोगों को शिकार बनाकर ठग रहे है। इस मामले में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के एसीपी ( कुल्टी ) सुकांत बनर्जी की शिकायत में साइबर थाना पुलिस ने हीरापुर थाना क्षेत्र के नरसिंहबांध और शास्त्रीनगर इलाके से विजेंदर जायसवाल , सिकंदर साव और अमित दास को गिरफ्तार किया। कांड के जांच अधिकारी हीरापुर के सर्किल इंस्पेक्टर शिवनाथ पॉल ने रविवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया और सात दिनों की पुलिस रिमांड की अपील की अदालत ने चार दिनों की रिमांड मंजूर की ।

सूत्रों के अनुसार यह आरोपी इलाके में काला धंधा करनेवालों की सूची तैयार करते थे . इसके बाद उन्हें अपना शिकार बनाते थे । इन अपराधियों ने ट्रूकॉलर पर एसीपी सुकांत बनर्जी के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बना कर उनका फोटो अपने व्हाट्सएप डिस्प्ले ( डीपी ) में और नाम टू कॉलर में सेव करके लोगों को डराकर रूपये वसूली करने का मामला सामने आया।बाद में एसीपी का फोटो हटाकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का लोगो उपयोग किया गया . इससे नम्बर किसी पुलिस अधिकारी का है यह पुष्टि होने में दिक्कत न हो ।

एंड्रॉयड मोबाइल इस्तेमाल करनेवाले अधिकांश व्यक्ति के मोबाइल में टूकॉलर एप जरूर लोड होता है । इससे अंजान नंबर चेक करने के लिए एप में देखता है । यह अपराधी जब किसी को फोन करते थे तो टूकॉलर में एसीपी का नाम आता था और विभिन्न कारण दिखाकर पैसे की मांग करते थे।एसीपी को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने साइबर थाना में शिकायत की . जाल बिछाकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया .

देनेवाला पहले फोन नम्बर की थोड़ी जांच पड़ताल करके डर से रुपए देने को तैयार हो जाता । पैसे लेने के लिए दो लड़कों को भेजते थे । पुलिस इसकी जांच कर रही है कि इनलोगों ने अब तक कितने लोगों और किन लोगों को शिकार बनाया है और कितने रुपए लिए है । इनके साथी और कौन – कौन हैं ?

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *