LatestWest Bengal

Narada Case : वर्चुअल सुनवाई खत्म, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, मुख्यमंत्री 6 घंटे बाद निकली

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता :  Narada Case : वर्चुअल सुनवाई खत्म, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, मुख्यमंत्री 6 घंटे बाद निकली सुबह 10:45 बजे से शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छह घंटे तक निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय में रुकने के बाद निकली। सुबह दो मंत्रियों और एक विधायक की गिरफ्तारी के बाद ममता सबसे पहले फिरहाद हकीम के घर गईं. वहां से सीधे निजाम पैलेस जाती हैं। वहां उन्होंने सीबीआई अधिकारियों से बात की। उन्होंने गिरफ्तारी को अवैध बताया और कहा की उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए।


ममता  के निजाम पैलेस में आने के बाद तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक बाहर जमा थे। उनके साथ अन्य टीेमसी नेता भी निजाम के महल में नजर आए। वहीं बाहर हंगामा चलता रहा। इस दौरान केन्द्रीय बलों पर पथराव, पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना के खिलाफ में राज्य भर में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 


इस बीच गिरफ्तार नेताओं और मंत्रियों की वर्चुअल सुनवाई खत्म गई है. सुनवाई के दौरान ममता निजाम पैलेस में मौजूद थीं।  वर्चुअल सुनवाई 4.30 बजे समाप्त होती है. मुख्यमंत्री को 15 मिनट बाद निजाम के महल से बाहर आते देखा गया। बाहर अभी भी टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ थी। ममता कार में बैठी और मौजूद समर्थकों का हाथ हिलाया। हालांकि, निजाम पैलेस से निकलने के बाद ममता ने स्थिति पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अदालत वर्चुअल सुनवाई में दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा है। संभावना है कि बहुत जल्द अदालत फैसला सुना सकती है। विभिन्न नियमों में कमी दिखाकर टीएमसी अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने नेताओं की जमानत की मांग की। जबकि सीबीआई ने नेताओं को जमानत न देने की अपील की है। अब देखना है कि कोर्ट क्या फैसला सुनाती है।

Leave a Reply