KULTI-BARAKARRANIGANJ-JAMURIA

बंगाल में तांडव के विरोध में देश के साथ कुल्टी में धरना

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी: चुनाव के बाद बंगाल में तांडव के विरोध में भाजपा के देशव्यापी धरना के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम बर्धमान जिला उपाध्यक्ष जिशान कुरैशी ने कुल्टी में धरना प्रदर्शन किया।  जिशान कुरैशी ने कहा कि जिस तरह से तीर्णमूल कांग्रेस के कर्यकर्तेओ द्वारा 2 मई के बाद से पश्चिम बंगाल में तृणमूल के गुंडों ने जो अत्याचार किया है। महिला की सरेआम पिटाई कर उसकी रेप कर दी जाती है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मार मार के लहूलुहान कर मृत्यु के घाट उतार दिया जाता है ऐसी तुष्टीकरण और खूनी सरकार के खिलाफ देशव्यापी धरना प्रदर्शन।

तृणमूल के गुंडों ने जो अत्याचार शुरू किया है इसका अंत भारतीय जनता पार्टी करेगी जिस प्रकार की अत्याचार आज तृणमूल के गुंडे कर रहे हैं जगह-जगह पर बमबारी की जा रही है भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय को तोड़ दिया जा रहा है आगजनी की जा रही है दुकानों को लूट लिया जा रहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की घरों में घुसकर सरेआम मारा जा रहा है। खूनी तंत्र का समापन भारतीय जनता पार्टी ही करेगी माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आपके इस खूनी तंत्र का उत्तर बहुत अति शीघ्र मिलने वाला है कृपया दिल थाम कर बैठे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पाई पाई का हिसाब आपको देना होगा। धरना में भाजपा युवा मोर्चा कुल्टी मंडल 2 के सचिव अरनव यादव,आईटी सेल के राहुल सिंह और निशु सिंह उपस्थित थे 

भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी का कहना है कि पूरे शिल्पांचल में तांडव किया जा रहा है। पांडवेश्वर में 200-250 कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई है। वह लोग घर छोड़कर रहने को मजबूर हैं। रानीगंज एवं जामुड़िया में कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया गया है ।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *