Asansol : शनि मंदिर में रोटरी क्लब ग्रीन सिटी ने लगाया वाटर कूलर
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रीन सिटी ने श्री श्री शनि मंदिर, जीटी रोड, आसनसोल में पेयजल कूलर स्थापित किया है। इस कार्यक्रम में हमारे आसनसोल निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी श्री गुरुदास चटर्जी (रॉकेट दा), आईसी श्री कौशिक कुंडू (आसनसोल दक्षिण पुलिस) उपस्थित थे।
अध्यक्ष:बिबेक बर्नवाल, सचिव: अजय मखारिया, कोषाध्यक्ष: अनूप केडिया सदस्य रोटेरियन: जिग्नेश पटेल, विवेक खेतान, पल्लव केजरीवाल, विकाश गोयल, सनी सेठ, सतीश अरोड़ा, अंकित खेतान, गोपाल अग्रवाल, तनुज अग्रवाल, विशाल जालान, बिकाश प्रसाद, बीगू ठाकुर, शोभा बर्नवाल और बिन्नी बर्नवाल आदि उपस्थित थे।














चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ने रोटरी क्लब के पहल की सराहना की । रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रीन सिटी के अध्यक्ष विवेक बरनवाल ने कहा कि रोटरी क्लब पूरी दुनिया में सामाजिक कल्याण का कार्य करती है। रोटरी का उद्देश्य समाज के पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में लाना है। यहां पानी टंकी क्लब द्वारा स्थापित की गई है। ताकि मंदिर में आनेवाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो।
- टीएमसी नेता वीर बहादुर सिंह गिरफ्तार ! अब बचे कितने
- Eastern Railway का बड़ा कदम: Asansol – MUMBAI को 3 दिन, Jasidih – Bengaluru को रोजाना चलाने का भेजा प्रस्ताव
- আসানসোল নর্থ পয়েন্ট স্কুলে সেরা পড়ুয়াদের সংবর্ধনা অনুষ্ঠানে
- बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल आसनसोल जिला सुधारगृह में ‘परिवार दिवस’ एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
- सलानपुर में मिनीबस चालक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी


