दीदी को तीसरी बार बनाएं मुख्यमंत्री : मलय घटक
बंगाल मिरर, आसनसोल : रविवार की सुबह आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 29 स्थित तरी मोहल्ला में आसनसोल उत्तर विधानसभा के तृणमूल प्रार्थी मलय घटक ने बैठक की। तृणमूल नेता राजा गुप्ता के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया था इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।














इस बैठक में मलय घटक ने कहा कि ममता बनर्जी ने आसनसोल में हिंदी कॉलेज बनाया पश्चिम बंगाल में हिंदी विश्वविद्यालय बनाया परीक्षा में प्रश्न पत्र हिंदी में दिया जा रहा है छठ पूजा में 2 दिनों की छुट्टी दी जा रही है होली में भी छुट्टी दी जा रही है। ऐसा दूसरे राज्य तथा बीजेपी शासित राज्य में भी नहीं है वहां तो हिंदी भाषियों को निम्न दर्जे से देखा जाता है वहां से उनको मार कर भगाया जाता है लेकिन बंगाल में ऐसा कुछ भी नहीं है।
ममता बनर्जी सभी के लिए काम करती है और बीजेपी केवल 2 आदमियों के लिए काम करती है और देश बेचने का काम करती है। बीजेपी अगर बंगाल की सत्ता पर काबिज हो गई तो दुर्गापुर स्टील प्लांट और बर्नपुर इस्को को भी बेच दिया जाएगा। इन 6 सालों में भारत की जनता सब कुछ समझ चुकी है पेट्रोल के दाम गैस के दाम महंगाई इन सब मुद्दों पर चुप है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ममता बनर्जी का साथ दे और उनको तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएं।

