ASANSOL

जितेन्द्र के साथ चैताली भी सक्रिय, अब मैं खेलूंगा..

बंगाल मिरर, आसनसोल: जितेन्द्र के साथ चैताली भी सक्रिय, अब मैं खेलूंगा..। जो बीत चुका है वो वक़्त का खेल था, अब मैं खेलूंगा और वक़्त देखेगा। विधायक जितेन्द्र तिवारी की पत्नी चैताली तिवारी द्वारा अपने एफबी वाल पर किये गये इस पोस्ट ने शिल्पांचल में राजनीतिक चर्चा और तेज कर दी है।आज सुबह बांग्ला में उन्होंने लिखा है যদি জীবনে সংগ্রাম ঝুঁকি না থাকে,
তাহলে জীবন বাঁচাটা অনেকটা ফিকে হয়ে যায়
.

जितेन्द्र के साथ चैताली
जितेन्द्र तिवारी के साथ चैताली तिवारी source facebook


आसनसोल के पूर्व मेयर सह पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी के राजनीतिक भविष्य को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि वह बार-बार कह रहे हैं कि वह तृणमूल में ही हैं और ममता बनर्जी उनकी नेत्री हैं। लेकिन पार्टी में सक्रिय गतिविधियों में उन्हें देखा नहीं जा रहा है। बीते करीब डेढ़ महीने से वह चुपचाप हैं। इसी बीच वह लगातार कोलकाता के चक्कर काट रहे हैं।

इसी बीच गुरुवार को उन्हें कोलकाता के तृणमूल भवन में देखा गया था। उस समय ममता बनर्जी अन्य जिलों के साथ बैठक कर रही थी।जितेंद्र तिवारी का राजनीतिक भविष्य क्या होगा। वहीं बीते कुछ दिनों से जीतेंद्र समर्थक सोशल मीडिया द्वारा उनके कार्यकाल में किये गये कार्यों का प्रचार सोशल मीडिया पर कर उसका श्रेय जीतेंद्र तिवारी को दे रहे हैं। 

Leave a Reply