ASANSOLCOVID 19

जिले में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू

सक्रिय संक्रमितों की संख्या पहली बार 2 हजार के करीब

बंगाल मिरर, आसनसोल : कोरोना की दूसरी लहर पश्चिम बर्द्धमान जिले में बेकाबू हो चुकी है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में अब तक का सर्वाधिक 380 संक्रमित एक दिन में पाये गये है। वहीं जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या पहली बार 2 हजार के करीब पहुंच गई है। गुरुवार रात  को जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 380 कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद से अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या 19422 पहुंच गई है।

वहीं अब तक 17 हजार 305 संक्रमित स्वस्थ हुए है। वहीं 179 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1938 पहुंच गई है। संक्रमितों की संख्या तेजी बढ़ने के कारण स्वस्थ होने की दर में गिरावट आ गई है। वहीं बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बावजूद लोग लापरवाह बने हुए है। कहीं भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से भी कोई सख्ती नहीं दिखाई जा रही है। आसनसोल बाजार इलाके में ही काफी लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। 

read also ISP में कोरोना विस्फोट जारी, रिकॉर्ड संख्या में कर्मी हुए संक्रमित

Read Also आपके पास सोने के गहने हैं तो यह खबर आपके लिए है, 1 जून से गोल्ड से संबंधित बदल जाएंगे नियम 

  • advt election
  • election advt mj
  • election advt

Leave a Reply