ASANSOLGeneralNews

Corona Warriors को किया सम्मानित

बंगाल मिरर, संदीप प्रसाद, आसनसोल ः वर्तमान में डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं। डॉक्टर को लोग भगवान के बाद का दर्जा देते हैं। अपने सेवा भाव से उन्होंने इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है। करोना काल में जब लोग पीड़ितों को देखकर उनसे दूर भाग रहे हैं तब यही डॉक्टर प्रेम और सेवा भाव से उनका उपचार कर रहे हैं। कोरोना काल में इसे हर कोई जान भी गया है। कोरोना काल में जहां मंदिर मस्जिदों के दरवाजे लोगों के लिए बंद है, वहीं चिकित्सक दिन रात ड्यूटी कर लोगों की सेवा में जुटे हैं। इससे चिकित्सकों के प्रति लोगों का और विश्वास बढ़ा है। करोना काल में सेवा देते देते बहुतो डॉक्टर ने अपनी जान गवाई है।

Corona Warriors को किया सम्मानित
डा. सुनील गुप्ता को सम्मानित करते पदाधिकारीगण


आज इन्हीं जनमूलक सेवा कार्यों के लिए आसनसोल स्वाति फाउंडेशन, 44 नंबर वार्ड की काउंसिलर और फाउंडेशन की अध्यक्षा उमा श्रॉफ के नेतृत्व में अपने वार्ड के सभी डॉक्टरों को उनके चेंम्बर में जाकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ दिलीप साहा, डॉक्टर उत्तम साहा, डॉ सुनील गुप्ता, डॉक्टर शकील अहमद, डॉक्टर कादिर,डॉक्टर ए के गुप्ता, डॉक्टर टी के नंदी को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में फाउंडेशन की ओर से बिमल जालान, मुकेश झा, जीतू सिंह, मुकेश शर्मा, रिप्पी वर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply