Friday, July 24, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, July 24, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol टोटो चालक घबराए नहीं सर्वसम्मति से होगा फैसला : अभिजीत घटक

बंगाल मिरर, आसनसोल :  प्रशासन की तरफ से आसनसोल में चलने वाले टोटो को लेकर लिए गए फैसले के परिपेक्ष में आज आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया पश्चिम बर्धमान जिले के आईएनटीटीयूसी  जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक के नेतृत्व में इस बैठक में शहर के तमाम टोटो चालक आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में उपस्थित थे। 

इस दौरान प्रशासन के फैसलों को लेकर आलोचना हुई इस बारे में अभिजीत घटक ने बताया कि प्रशासन द्वारा टोटो को लेकर लिए गए फैसलों को लेकर टोटो चालकों में कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है इनको दूर करने के लिए आज इस बैठक का आयोजन किया गया इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी अनुरोध किया कि इस बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले आएनईटीटीयूसी के नेताओं से बात करें उसके बाद ही सर्वसम्मति के माध्यम से कोई फैसला लें

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *