DURGAPUR

Durgapur मधुमक्खियों का आतंक, एक की जान ली

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : मधुमक्खी का शहद जितना मीठा होता है उसका दंश उतना ही घातक। दरअसल मधुमक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना दुर्गापुर गवर्नमेंट कॉलेज के पास घटी है और मृतक की पहचान दुवारी प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। वे दुर्गापुर के बंद पड़े बीओजीएल कारखाने के सेवानिवृत्त अधिकारी थे और बीओजीएल टाउनशिप में ही रहते थे। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 75 वर्षीय दुवारी प्रसाद सिंह बैंक से घर वापस लौट रहे थे।

file photo

इस बीच दुर्गापुर गवर्नमेंट कॉलेज के पास मधुमक्खियों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले भी कुछ समझ पाते कि मधुमक्खियों ने उन्हें काटना शुरू कर दिया। वे दर्द से कराते हुए जमीन पर गिर पड़े। मधुमक्खियों ने उन्हें शरीर के कई हिस्सों में बेरहमी से काटा था जिसके कारण पूरा शरीर फूल गया था। बाद में उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्गापुर सब-डिवीजन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बताया जाता हैं कि मधुमक्खियों के डंक में जहर होता है जिससे शरीर में संक्रमण हो जाता है। मधुमक्खी अगर डंक मार दे तो उस जगह पर सूजन तो आ ही जाती है। साथ ही तेज दर्द भी शुरू हो जाता है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में लोगों के बीच मधुमक्खियों को लेकर आतंक फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी दिनों से इस इलाके में मधुमक्खियों ने आतंक मचा रखा है। इससे पहले भी कई लोग मधुमक्खियों के हमलों का शिकार हो चुके हैं।

Durgapur में दुकान से लाखों के ब्रांडेड कपड़े चोरी

Asansol में शुभेंदु के नेतृत्व में भाजपा का मशाल जुलूस, बांग्लादेश की घटना का प्रतिवाद