ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

कोरोना से बचाव के लिए विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन, मास्क वितरण

बंगाल मिरर, जामुड़िया : कोरोना की दूसरी लहर  से बचाव के लिए विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व में जामुड़िया बाजार इलाके में सैनिटाइजेशन एवं मास्क वितरण किया गया। इसकी शुरुआत जामुड़िया बस स्टैंड से  विधायक हरेराम सिंह ने स्वयं सैनिटाइजेशन के लिए कीटनाशक छिड़काव कर किया। 

बाजार में के बाद, सिनेमा हॉल ए‌वं आसपास के विभिन्न हिस्सों को सैनिटाइज किया गया। विधायक ने यहां पांच हजार लोगों के बीच मास्क भी बांटे। लोगों से अपील किया कि सरकारी निर्देशों का पालन करें। इस दौरान आसनसोल नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य पूर्णशशि रॉय, शेख शानदार,  शेख समशूक मामूद,   सैयद मोफ़िज़, सत्यनारायण रवानी, विजय गुप्ता, स्वच्छता के प्रभारी निर्मल मंडल, पर्यवेक्षक विजय बाउरी, मोहम्मद कलीम और कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply