Friday, July 24, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, July 24, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Anubrata Mondal की जेल में तबीयत बिगड़ी लाया गया जिला अस्पताल

बंगाल मिरर, आसनसोल, एस सिंह: गाय तस्करी के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार बीरभूम तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल आसनसोल जेल में अस्वस्थ हो गये। सोमवार सुबह उन्हें आसनसोल जेल या विशेष सुधार सुविधा से इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया। अनुब्रत मंडल ने जेल से बाहर निकलते समय पत्रकारों के सवालों के जवाब में खुद यह बात कही। इस दिन सुबह करीब 11:15 बजे उन्हें आसनसोल जेल से पुलिस की गाड़ी में आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया।


सुबह साढ़े 11 बजे के करीब पुलिस की एक टीम आसनसोल जिला अस्पताल पहुंची। आज जब अनुब्रत मंडल जेल से बाहर आया तो बहुत ही थके हुए लग रहे थे।
जिला अस्पताल में प्रवेश करते हुए उन्होंने फिर कहा, मैंने कहा कि मेरा शरीर ठीक नहीं है।
गौरतलब है कि केस्टो मंडल 25 अगस्त 2022 से आसनसोल जेल में है। इससे पहले उन्हें शारीरिक जांच के लिए अगस्त और नवंबर 2022 में आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया था।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *