Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOLBihar-Up-Jharkhand

Ranchi जानें वाली यह ट्रेनें 11 को रहेंगी रद

बंगाल मिरर, आसनसोल : विभिन्न रेलखंडों पर आवश्यक कार्यों के लिए रेलवे द्वारा ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। वहीं आद्रा मंडल में ब्लाक के कारण 11 अगस्त को रांची जानेवाली तीन ट्रेनें रद रहेंगी। इसके अलावा उपासना एक्सप्रेस अब बिहार के आरा स्टेशन पर रूकेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के कोटशिला और राजाबेड़ा सेक्शन में तुपकाडीह और राजाबेड़ा स्टेशनों के बीच रक्षित(मानवयुक्त) समपार फाटक संख्या एमआर-47 के स्थान पर एनएचएस शुरू करने के लिए दिनांक 11.08.2022 (गुरुवार) को 08.00 घंटे (09.20 बजे से 17.20 बजे तक) के लिए पावर एवं ट्राफिक ब्लॉक की आवश्यकता होगी। फलस्वरूप ट्रेनों के संचालन में निम्नलिखित व्यवस्था की गई है:

ट्रेनों को रद्द किया जाना:

13319/13320 दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस 11.08.2022 (गुरुवार) को रद्द रहेगी।

12019/12020 हावड़ा-रांची-हावड़ाएक्सप्रेस 11.08.2022(गुरुवार) को रद्द रहेगी.

13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्धमान एक्सप्रेस 11.08.2022 (गुरुवार) को रद्द रहेगी।

आरा स्टेशन पर रुकेगी 12327/12328 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा उपासना (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस

12327/12328 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा उपासना (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस दिनांक 07.08.2022 से छह (06) महीने के लिए प्रायोगिक आधार पर निम्नलिखित समय के अनुसार आरा स्टेशन पर रुकेगी : 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस 21:35 बजे आरा में रुकेगी और 21:37 बजे प्रस्थान करेगी तथा 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस 16:24 बजे आरा स्टेशन पर रुकेगी और 16:26 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेनें चलेंगी बदले हुए रूट से
पश्चिम मध्य रेलवे पर कटनी – सिंगरौली सेक्शन में मडवासग्राम और निवास रोड स्टेशन पर 10.8.2022 और 11.8.2022 को दोहरीकरण कार्य के लिए प्री नन-इंटरलॉकिंग और नन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों के मार्ग को निम्नानुसार परिवर्तित किया जाएगा :

• 13026 भोपाल – हावड़ा एक्सप्रेस (10.8.2022 को होने वाली यात्रा) और 19413 अहमदाबाद – कोलकाता एक्सप्रेस (10.8.2022 को होने वाली यात्रा) के मार्ग को इसके वर्तमान मार्ग कटनी मुरवारा – सिंगरौली – गढ़वा रोड के बदले कटनी मुरवारा – सतना – प्रयागराज छिवकी – पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन – गढ़वा रोड के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।

• 19607 कोलकाता – मदार जंक्शन एक्सप्रेस (11.8.2022 को होने वाली यात्रा) के मार्ग को इसके वर्तमान रूट गढ़वा रोड – सिंगरौली – कटनी मुरवारा के बदले गढ़वा रोड – पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन – प्रयागराज छिवकी – सतना – कटनी मुरवारा के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।

अंबाला मंडल के सानेहवाल-अंबाला-सहारनपुर सेक्शन के खन्ना यार्ड में प्री नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण, 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस (13.08.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) को परिवर्तित मार्ग सानेहवाल-चण्डीगढ़ से होकर चलाया जाएगा ।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *