ASANSOLराजनीति

जयंती पर याद किए गए स्व. राजीव गांधी

बंगाल मिरर, आसनसोल : पूूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुइतन्डी के नेतृत्व में इस्माइल मोड़ स्थित राजीव गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही राहालेन कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर भी माल्यार्पण किया गया है। इस दौरान निरोद बरन चटर्जी, शाहिद परवेज, शौभिक मुखर्जी, गौरव राय, परवेज खान, मुमताज अहमद, मोहम्मद शाकीर, पंकज चौरसिया, राजू दत्त, सोमनाथ चटर्जी, फिरोज खान, मोहम्मद अकबर,संजय साहनी, रवि रावत आदि उपस्थित थे। श्री पुइतंडी ने कहा कि राजीव गांधी की जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा विभिन्न इलाकों में पौधारोपण किया गया।

Leave a Reply