ASANSOL-BURNPURBihar-Up-JharkhandNational

SAIL लाभ में तो वेतन समझौता क्यों नहीं

DHANBAD के सांसद पीएन सिंह ने शून्य काल में उठाया सवाल

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : धनबाद (DHANBAD) के सांसद पशुपतिनाश सिंह ने अब संसद (PARLIAMENT) में शून्य काल (ZERO HOUR) में देश के लगभग 70 हजार सेल (SAIL) कर्मियों के पे रिवीजन का मुद्दा संसद में उठाया। बीते लगभग 44 महीनें से इस्पात कर्मियों का वेतन समझौता बकाया है। इसके पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग के सांसद भाजपा सांसद विजय बघेल ने संसद में मुद्दा उठाया था। 

संसद के शून्य काल में धनबाद सांसद पीएन सिंह ने कहा कि जनता मुझे करीब 5 लाख वोट से जिताया। इस सत्र मे ंबिना कुछ बोले लौट जाता तो जनता के कोपभाजन का सामना करना पड़ता। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में सेल का बोकारो स्टील प्लांट और कोलियरियां है। समस्या में सेल कर्मी है। उनका वेतन समझौता वर्षों से बकाया है। 2 साल से सेल को लाभ हो रहा है। स्टील मंत्रालय और सरकार से कहूंगा कि जो भी बाधा है उसे दूर कर पे रिवीजन किया जाये। 

दुर्ग के भाजपा सांसद विजय बघेल भी उठा चुके हैं मुद्दा


इसके पहले छत्तीसगढ़ के दुर्ग के सांसद भाजपा सांसद विजय बघेल ने कहा  था कि सरकार से अनुरोध करता हूं कि सेल के पे रिवीजन का मामला रूका है, इसे जल्द पूरा किया जायेगा। 2017 में जारी आदेश के अनुसार आफॉर्डबिलिटी क्लॉज के कारण इसे लागू नहीं किया जा रहा था।

लेकिन अब यह कलॉज भी हट चुका है। 01.01.2017 से वेतन समझौता बकाया है। बीते 15 वर्षों में 12 साल लाभ में रहा। 53 हजार करोड़ से अधिक फायदा किया है। वैश्विक बाजार के कारण तीन साल नुकसान हुआ है। सेल के 70 हजार अधिकारी एवं कर्मचारी इसका इंतजार र रहे हैं।

पिछले तीन साल का लाभ 5 हजार करोड़ से अधिक है। 2010 में 70 हजार करोड़ का निवेश शुरू किया। वैश्विक महामारी में भी बीते वित्त वर्ष में 1985 करोड़ लाभ अर्जित किया है। सेल ने उत्पादन लागत एवं गुणवत्ता में सुधार किया है। गौरतलब है कि 01.01.2017 से इस्पात कर्मियों का वेतन समझौता बकाया है।

Leave a Reply