ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Asansol – Adra रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप, ओएचई टूटा, दर्जन भर ट्रेनें रद

बंगाल मिरर, बर्नपुर : ( Trains Cancelled due to OHE Failure ) Asansol – Adra रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप, ओएचई टूटा, दर्जन भर ट्रेनें रद। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेलमंडल के आसनसोल-आद्रा रेलखंड पर बर्नपुर के धर्मपुर के निकट ओएचई ( तार ) टूटने के कारण सुबह से ही ट्रेनों का परिचालन ठप है। इसके कारण दर्जन भर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। आसनसोल से आद्रा, पुरुलिया, टाटा और बोकारो जानेवाली ट्रेनों को रद कर दिया गया। सुबह से ही रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। बर्नपर और दामोदर के बीच शाम करीब 5:00 बजे ट्रेनों का परिचालन शुरू हो पाया पार्षद कहकशा रियाज भी समर्थकों के साथ सुबह से मौके पर पहुंची तथा लोगों को सतर्क किया। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी उसके बाद रेलवे के बिजली के तार टूटकर गिर गये। रेलवे के केबिन से धुआं निकलने लगा। वहां मौजूद कर्मी किसी तरह जान बचाकर निकला। इसके बाद आरपीएफ मौके पर आये। रेलवे ने गेट को बंद कर लोगों को रोका। 

रेलवे की ओर से बताया कि OHE वायर के लटकने की स्थिति में मुराडी और मधुकुंडा के बीचे दोनों ओर से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। दामोदर-बर्नपुर के बीच सुबह 6:40 से ब्लाक है। इसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। आसनसोल के एक सहित पांच टावर वैगन काम कर रहे हैं। 

इसके कारण 

 1. 22330 (ASN-HLZ) एक्सप्रेस 14.10.2022 को बर्नपुर पर शॉर्ट टर्मिनेट किया  और ASN को वापस रेक किया जाएगा और 22329 (HLZ-ASN) एक्सप्रेस की लिंक ट्रेन रद्द रहेगी।

 2. 08657(ADRA-ASN) MEMU Pass 14.10.2022 रद्द रहेगा। 3. 08173(ASN-TATA) MEMU Pass JCO-14.10.2022 संक्षिप्त रूप से ADRA से शुरू होगा। ASN-ADRA के बीच सेवा रद्द रहेगी।

 4. 08659/08658(ADRA-ASN-ADRA) MEMU Pass JCO-14.10.2022 रद्द रहेगा। 5.03595/03596 (बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल-बीकेएससी) मेमू पास जेसीओ-14.10.2022 को आद्रा में शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट किया जाएगा। ADRA-ASN-ADRA के बीच सेवा रद्द रहेगी।

 6. 13512/13511 (आसनसोल -टाटा-) एक्सप्रेस जेसीओ-14.10.2022 रद्द रहेगी।

 7. 18027 (खड़गपुर-आसनसोल) एक्सप्रेस JCO-14.10.2022 ADRA में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। ADRA-ASN के बीच सेवा रद्द रहेगी।

 8. 08644(ASN-ADRA) MEMU Pass JCO-14.10.2022 रद्द रहेगा।

 9.08655 (ADRA-ASN) मुराडी पर 05:40 बजे से शार्ट टर्मिनेट में।

10.03594/03593( आसनसोल-पुरुलिया) पास JCO-14.10.2022 रद्द रहेगा। 11.13417 (DGHA-MLDT) आद्रा में 06:10 बजे से रोकी गई में।

Leave a Reply