ASANSOL

DAV Public School विद्यार्थियों की तिरंगा यात्रा

बंगाल मिरर, आसनसोल : शुक्रवार को कन्यापुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत  तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्कूल गेट पर प्राचार्या डा. कल्याणी नायक ने झंडा दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक सौरव सेनगुप्ता, अनिता विश्वास सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थी।

स्कूल के करीब तीन सौ छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। उनलोगों ने सभी से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने की अपील की। तिरंगा यात्रा स्कूल से शुरू होकर एचएलजी मोड़ से वापस स्कूल आकर संपन्न हुई। वहीं स्कूल में तिरंगा आधारित विशेष सभा का आयोजन किया गया। 

Leave a Reply