SAIL RESULT : Q3 463.54 करोड़ का शुद्ध लाभ
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : ( SAIL RESULT ) स्टील आथरिटी आफ इंडिया लिमिटेड ( सेल ) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए, 463.54 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने मौजूदा वित्त वर्ष 2022- 23 की तीसरी तिमाही (Q3) के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी किए हैं।बोकारो स्टील का मुनाफा सबसे अधिक। नाै माह की अवधि में बीएसएल का कर पूर्व लाभ सर्वाधिक है । वहीं तीसरी तिमाही में सेल आईएसपी बर्नपुर का लाभ 282.79 करोड़ रहा है। वहीं पिछले वित्त वर्ष से तुलना की जाये तो इसमें करीब 980 करोड़ की गिरावट आई है। हालांकि राहत की बात यह है कि दूसरी तिमाही के घाटे को पाटकर मुनाफे में आई कंपनी।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/02/FB_IMG_1676305955237.jpg?resize=500%2C500&ssl=1)
कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान अब तक का सबसे अच्छा त्रैमासिक कच्चे इस्पात का उत्पादन हासिल किया है। कंपनी हाल के महीनों में कच्चे इस्पात के उत्पादन में लगातार वृद्धि कर रही है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बिक्री की मात्रा में भी पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वृद्धि देखी गई। पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण वैश्विक स्थिति और आर्थिक परिदृश्य का स्टील की कीमतों पर असर पड़ा, जिससे स्टील निर्माताओं के मार्जिन प्रभावित हुए। हालांकि, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर सरकार के ध्यान की वजह से, घरेलू इस्पात खपत में लघु से मध्यम अवधि में वृद्धि की उम्मीद है।नौ महीने में सर्वाधिक लाभ
बोकारो : 907.4 Crores
राउरकेला 761.12 Crores
भिलाई : 326.84 Crores
तीसरी तिमाही (अक्टूबर -दिसंबर 2022) में कर पूर्व लाभ :
बुर्णपुर : 282.79 करोड़
राउरकेला : 234.65 करोड़
भिलाई : 217.87 करोड़
बोकारो : 208.80 करोड़
दुर्गापुर : 191.67 करोड़
SAIL वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही (स्टैंडअलोन ) के परिणाम पर एक नजर:
इकाई | Q3 FY 23 | Q3 FY 22 | |
कच्चा इस्पात उत्पादन | लाख टन | 47.08 | 45.31 |
विक्रय | लाख टन | 41.51 | 38.40 |
प्रचालन से कारोबार | करोड़ रूपए | 25041.88 | 25245.92 |
ब्याज, कर, मूल्यह्रास और ऋण चुकाने से पहले की कमाई (EBITDA) | करोड़ रूपए | 2197.53 | 3659.41 |
कर-पूर्व लाभ (PBT) | करोड़ रूपए | 634.69 | 1930.98 |
कर पश्चात लाभ (PAT) | करोड़ रूपए | 463.54 | 1443.10 |