ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

Breaking : Asansol में गोड्डा के लोहा कारोबारी के लाखों रुपये जब्त

रूनाकूड़ाघाट चेकपोस्ट पर नाका चेकिंग में हुई कार्रवाई

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asanol News Live Today ) Breaking : Asansol में गोड्डा के लोहा कारोबारी के लाखों रुपये जब्त पर नाका चेकिंग में हुई कार्रवाई. आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही नाका चेकिंग में लगातार रुपये जब्त किये जा रहे हैं। बुधवार सुबह बाराबनी थाना क्षेत्र में बंगाल-झारखंड सीमा पर स्थित रूनाकूड़ाघाट चेकपोस्ट के नाका चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में रुपये जब्त किये गये। यह कार झारखंड से कोलकाता जा रही थी। सूचना पाकर थाना प्रभारी अरिंदम मंडल मौके पर पहुंचे। 

पुलिस सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि कार झारखंड के गोड्डा से कोलकाता जा रही थी। उसमें लोहा कारोबारी मो. नसीम एवं चालक सवार थे। पुलिस उनसे रुपये के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं संबंधित अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। बताया जा रहा है कि कार में करीब  17 लाख रुपये हैं। कार में सवार लोगों का कहना है कि वह लोग यह रुपये लेकर कोलकाता लोहे की सामग्री खरीदने के लिए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि चुनाव को लेकर 21 जगहों पर नाका चेकिंग की जा रही है। अभ तक विभिन्न नाका में लाखों रुपये जब्त किये जा चुके हैं। लेकिन इतनी बड़ी राशि पहली बार मिली है। इसके पहले आसनसोल, बराकर, डिसरगढ़, कल्याणेश्वरी में भी रुपये जब्त किये जा चुके हैं।

read also : Asansol : TMC विधायक पर चला आयोग का चाबुक

Leave a Reply