ASANSOL

Trains Regulation : 6 ट्रेनें रद्द, 4 के मार्ग में परिवर्तन, 5 ट्रेनों को नियंत्रित किया जाएगा

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Trains Regulation )  अगर आपने ने इन ट्रेनों में टिकट कटाया है, तो यात्रा से पहले यह खबर पढ़ें।  नैनी और प्रयागराज छिवकी के बीच तीसरी लाइन और फ्रेट कॉरिडोर लाइन के लिए समर्पित न्यू करछना स्टेशन से लिंक करने हेतु, प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को दिनांक 14.03.2022 तक बढ़ा दिया गया है. इसके कारण , 06 ट्रेनें रद्द कर दी जाएंगी। इसके अलावा, 4 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा और 5 ट्रेनों को निम्नानुसार नियंत्रित किया जाएगा: 

DELHI, MUMBAI, CHENNAI, BIHAR, UP जानेवालों के लिए खुशखबरी

ट्रेनों को रद्द किया जाना :निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेगी:

1. 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी)-कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस (04.03.2022 और 11.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा)2. 22197 कोलकाता-विरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस (06.03.2022 और 13.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा)3. 12988 अजमेर-सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस (01.03.2022 से 13.03.2022 तक की यात्रा)4. 12987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (02.03.2022 से 14.03.2022 तक की यात्रा)

 मार्ग परिवर्तन: 

(28.02.2022 से 13.03.2022 तक शुरू होने वाली यात्रा) 1. 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज जं.-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर प्रयागराज जं. -प्रयागराज रामबाग-वाराणसी जं.-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से होकर चलेगी।2. 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज जं.-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर प्रयागराज जं. -प्रयागराज रामबाग-वाराणसी जं.-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से होकर चलेगी।3. 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस पं दीन दयाल उपाध्याय जं.-मिर्जापुर-प्रयागराज जं. के स्थान पर पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-जंघई जं. -प्रयाग-प्रयागराज जं. से होकर चलेगी।4. 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस प्रयागराज जं.-मिर्जापुर-पं दीन दयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर प्रयाग-प्रयागराज जं.-जंघई जं.-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से होकर चलेगी। 

Trains Regulation इसके अलावा, 12176 ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (05.03.2022 और 12.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा), 20976 आगरा कैंट – हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (04.03.2022 और 11.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा), 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (28.02.2022 और 07.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा), 22911 इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस (02.03.2022, 04.03.2022, 06.03.2022, 09.03.2022, 11.03.2022 और 13.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा,) और 12321 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज (टी) मुंबई मेल (14.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) को रास्ते में उपयुक्त रूप से नियंत्रित किया जाएगा।

IRCTC रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर, 20 ट्रेनें फिर से शुरू

Leave a Reply